उत्तराखंड समाचार सीएम धामी ने घुरदौरी इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्तियों की विस्तृत जांच के लिए आदेश दिया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के घुड़दौड़ी स्थित जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्तियों, पदोन्नति और अन्य मामलों में गड़बड़ी की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने नए सिरे से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने को कहा।

ट्रेंडिंग वीडियो

सीएम धामी मंगलवार को राज्य सचिवालय में इंजीनियरिंग संस्थानों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान के संचालन के लिए पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बने भवन में कक्षाओं का संचालन न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इसकी पूरी जांच की जाए कि इंजीनियरिंग संस्थान के लिए जगह का चयन किसने किया था। यह जगह उपयुक्त थी या नहीं। अगर उपयुक्त नहीं थी तो इस स्थान पर इंजीनियरिंग संस्थान क्यों बनाया गया?

उन्होंने सवाल किया कि भवन पर लगभग 15 करोड़ खर्च होने के बाद भी यहां कक्षाओं का संचालन क्यों नहीं हो रहा है? बैठक में बताया गया कि अभी इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन जीआईसी के भवन से हो रहा है। बैठक में तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा, कुलपति माधो सिंह भंडारी तकनीकि विश्वविद्यालय, प्रो. ओंकार सिंह, अपर सचिव स्वाति भदोरिया एवं इंजीनियरिंग संस्थानों के निदेशक उपस्थित थे।

रुद्रपुर मजार विवाद: हाईकोर्ट ने 24 घंटे में मांगा जवाब, वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक; प्रशासन को दिए निर्देश