15 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifefstyle Desk: कार या बस में सफर करते समय कई लोगों को मोशन सिकनेस की वजह से जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी जैसा महसूस होता है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।
- Ginger: सफर से पहले या दौरान अदरक का छोटा टुकड़ा चबाएं या अदरक वाली चाय पिएं। अदरक मतली और उल्टी को कम करने में मदद करता है।
- Lemon: नींबू की खुशबू और उसका रस जी मिचलाने की समस्या को कम कर सकता है। सफर में नींबू साथ रखें और जरूरत पड़ने पर उसे सूंघें या हल्का सा चाट लें।
- Mint: पुदीना पेट को शांत करता है और घबराहट कम करता है। पुदीने की पत्तियां चबाने या पुदीना पानी पीने से राहत मिल सकती है।
- Clove: 1–2 लौंग मुंह में रखकर चूसने से उल्टी जैसा महसूस होना कम हो सकता है और मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है।
- Cardamom: इलायची पाचन में मदद करती है और सफर के दौरान ताजगी देती है। 1–2 इलायची चबाने से मतली कम हो सकती है।
इसके अलावा सफर के दौरान भारी खाना खाने से बचें, खिड़की के पास बैठें और बार-बार मोबाइल देखने से बचें। इससे मोशन सिकनेस की समस्या और कम हो सकती है।













