Home Haryana World Oral Health Day celebrated in Civil Hospital Bhiwani | भिवानी में...

World Oral Health Day celebrated in Civil Hospital Bhiwani | भिवानी में मनाया विश्व ओरल हेल्थ-डे: लोगों को किया जागरूक, सीएमओ बोले- जल्द बनेगा दंत इम्प्लांट सेंटर, मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी सुविधा – Bhiwani News

जिला अस्पताल में विश्व ओरल हेल्थ डे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक

भिवानी के जिला अस्पताल में वीरवार को विश्व ओरल हेल्थ-डे मनाया गया। इस दौरान लोगों को मुंह की स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। वहीं अब जिला अस्पताल में जल्द ही दंत इम्प्लांट सेंटर बनने जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया जोरों से चल रही है। वहीं 2-3 सप्ताह मे

विश्व ओरल हेल्थ डे पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोग

विश्व ओरल हेल्थ डे पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोग

सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि विश्व ओरल हेल्थ डे मनाया गया। इसका उद्देश्य यही है कि ओरल हाइजिन व ओरल केयर के बारे में जानकारी दी। इसके लिए एक नाटक के द्वारा ओपीडी के मरीजों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि एक इम्प्लांट सेंटर बनाने जा रहे हैं। इसके लिए जगह तैयार कर लिए हैं। इसको लेकर डॉक्टर हमारे पास आए हुए हैं। 2-3 हफ्ते में सर्विस शुरू हो जाएगी।

सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य

सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य

उन्होंने कहा कि इम्प्लांट काफी महंगा होता है, इसलिए प्राइवेट अस्पताल में काफी खर्चा हो जाता है और कई गरीब लोग करवा भी नहीं पाते। ऐसी व्यवस्था करेंगे कि इम्प्लांट को टेंडर के द्वारा खरीदेंगे। बीपीएल व आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे हमारा दांत बहुत महत्वपूर्ण अंग है। उसकी जिम्मेदारी भी हमारी ही होनी चाहिए। इसलिए सुबह-शाम ब्रश करें और दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।

डेंटल सर्जन डॉ. लता

डेंटल सर्जन डॉ. लता

एक माह चलेंगे अभियान डेंटल सर्जन डॉ. लता ने बताया कि 20 मार्च को जिला अस्पताल में विश्व ओरल हेल्थ दिवस मनाया गया। इस बाद एक माह तक जागरूकता के लिए स्पेशल अभियान चलाए जाएंगे। जिसके तहत 20 अप्रैल तक स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करेंगे। स्पेशल कैंप लगाएंगे, वृद्ध आश्रम व बाल आश्रम में जाकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर रोज 2 बार ब्रुश करनी चाहिए, ताकि दांत व मुंह स्वस्थ रहे।

डॉ. लता ने कहा कि बड़े व्यक्ति को ब्रूश करते समय मटर के दाने जितनी टूथपेस्ट लेनी चाहिए और बच्चे को करीब चावल के दाने जितनी। वहीं बच्चों के दांतों में कीड़े अधिक लगते हैं। इसलिए बड़ों को ही 7 वर्ष तक बच्चों की ब्रूश करवानी चाहिए। साथ ही मुंह की स्क्रीनिंग भी करते रहना चाहिए और हर 6 माह में चिकित्सक से चेक करवाएं।