फसल बंटवारे के विवाद में दो भाइयों की मौ*त, बड़े को गो*ली मारी तो पिता और छोटे बेटे ने दूसरे को पीटकर मार डाला

21 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Jalaun जिले के Rampura थाना क्षेत्र में फसल के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दो भाइयों की मौ*त हो गई। पहले मझले भाई ने बड़े भाई को गो*ली मार दी, इसके बाद गुस्साए पिता और छोटे भाई ने आरोपी की पीट-पीटकर ह*त्या कर दी।

घटना Mirzapur Jagir गांव की है। यहां रहने वाले Jai Narayan Chaturvedi के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे कैलाश, मझले बेटे जितेंद्र उर्फ अल्लू और सबसे छोटे बेटे गुड्डू के बीच पिछले कई दिनों से गेहूं की फसल और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

सोमवार शाम परिवार के लोग खेत में गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मझला बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू वहां पहुंचा और बंटवारे को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर उसने बड़े भाई कैलाश पर तमंचे से गो*ली चला दी। गोली लगते ही कैलाश की मौके पर मौत हो गई।

अपने बड़े बेटे की ह*त्या होते देख पिता Jai Narayan Chaturvedi और छोटे बेटे गुड्डू का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि जितेंद्र ने उनके ऊपर भी तमंचा तान दिया और धमकी दी कि जो भी पास आएगा, उसे भी गो*ली मार देगा। इसके बाद पिता और छोटे बेटे ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण जितेंद्र की भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय वहां मौजूद ग्रामीण दहशत में थे। किसी की भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में पिता और छोटे बेटे ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे Ambuj Yadav ने बताया कि दो भाइयों की मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।