महाराष्ट्र 29 June 2026 Fact Recorder
National Desk : अमरावती जिले में रविवार को समृद्धि हाईवे पर एक भीषण सड़क हा*दसा हो गया। नागपुर से मुंबई जा रही तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृ*तकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। सभी मृ*तक चंद्रपुर के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हा*दसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और श*वों को बाहर निकालने के साथ जांच शुरू कर दी।
इस दुर्घटना के बाद समृद्धि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर गति सीमा का सख्ती से पालन कराने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।













