Home Hindi आज का पंचांग 25 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल नवमी, जानें शुभ मुहूर्त,...

आज का पंचांग 25 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल नवमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र

25 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  आज 25 फरवरी 2026, बुधवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन रोहिणी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान वासुपूज्य की पूजा-अर्चना करने और अन्न-धन का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज के दिन कई महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, योग, नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज की तिथि और संवत

तिथि: शुक्ल नवमी (26 फरवरी रात्रि 02:40 बजे तक)

मास: फाल्गुन

दिन: बुधवार

संवत: 2082

योग और करण

योग: विष्कम्भ (26 फरवरी रात्रि 01:28 बजे तक)

करण:

बालव – दोपहर 03:45 बजे तक

कौलव – 26 फरवरी रात्रि 02:40 बजे तक

सूर्य और चंद्र का समय

सूर्योदय: प्रातः 06:50 बजे

सूर्यास्त: सायं 06:18 बजे

चंद्रोदय: प्रातः 11:52 बजे

चंद्रास्त: 26 फरवरी रात्रि 02:46 बजे

ग्रहों की स्थिति

सूर्य: कुंभ राशि

चंद्रमा: वृषभ राशि

आज के शुभ मुहूर्त

अमृत काल:

प्रातः 10:38 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक

26 फरवरी प्रातः 03:55 बजे से 05:25 बजे तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:34 बजे से 02:00 बजे तक

गुलिक काल: प्रातः 11:08 बजे से 12:34 बजे तक

यमगण्ड: प्रातः 08:16 बजे से 09:42 बजे तक

आज का नक्षत्र

नक्षत्र: रोहिणी (दोपहर 01:38 बजे तक)

नक्षत्र स्वामी: चंद्रदेव

राशि स्वामी: शुक्रदेव

देवता: ब्रह्मा/प्रजापति

प्रतीक: बैलगाड़ी का पहिया

विशेषताएं: रचनात्मक, कलात्मक, व्यवहारिक, ईमानदार, शांत स्वभाव और दानशील