आज का पंचांग 14 अप्रैल 2026: मेष संक्रांति, बैसाखी और शुभ योग का संयोग

14 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  आज मेष संक्रांति, बैसाखी और सोलर नववर्ष जैसे विशेष पर्व एक साथ मनाए जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो रात 12:12 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी।

आज मेष संक्रांति के अवसर पर सूर्यदेव सुबह 9:39 बजे मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे नए सौर वर्ष की शुरुआत माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व है।

🔹 मुख्य जानकारी:

  • तिथि: कृष्ण द्वादशी
  • दिन: मंगलवार
  • सूर्योदय: 05:57 AM
  • सूर्यास्त: 06:46 PM

🔹 शुभ मुहूर्त:

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:56 AM – 12:47 PM
  • अमृत काल: 08:53 AM – 10:29 AM

🔹 अशुभ समय:

  • राहुकाल: 03:34 PM – 05:10 PM
  • गुलिकाल: 12:22 PM – 01:58 PM
  • यमगण्ड: 09:09 AM – 10:45 AM

🔹 नक्षत्र:

  • शतभिषा (शाम 4:06 बजे तक), फिर पूर्वाभाद्रपद

👉 मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा, दान और पवित्र नदियों में स्नान करने से सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।