Home Hindi Aaj Ka Panchang, 9 December 2025: पौष कृष्ण पक्ष पंचमी के बाद...

Aaj Ka Panchang, 9 December 2025: पौष कृष्ण पक्ष पंचमी के बाद षष्ठी तिथि शुरू, जानें आज का शुभ-अशुभ समय

Today's Panchang, 9 December

09 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  आज 9 दिसंबर 2025, मंगलवार को हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 2:29 बजे तक रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम के अनुसार आज का दिन कई महत्वपूर्ण योगों और विशेष मुहूर्तों से युक्त है।

नक्षत्र और योग:
आज रात 2:52 बजे तक पुष्य नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जिसके बाद आश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा। दिन में 5:01 बजे तक ब्रह्म योग का शुभ प्रभाव बना रहेगा, जो ज्ञान-वृद्धि और सफलता के लिए उत्तम माना जाता है, इसके बाद इंद्र योग प्रारंभ होगा।

करण:
बालव करण 4:03 PM तक और उसके बाद 10 दिसंबर सुबह 3:10 बजे तक कौलव करण प्रभावी रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लगेगा।

शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त 11:57 AM से 12:39 PM तक रहेगा। इसके अलावा 1:59 AM से 3:27 AM तक अमृत काल और रात में 11:17 PM से 12:09 AM तक निशीथ काल शुभ माना गया है। सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7 बजे से अगले दिन 2:22 AM तक प्रभावी रहेगा।

अशुभ समय:
राहुकाल 2:58 PM से 4:17 PM तक, यमगंड 9:40 AM से 10:59 AM तक और गुलिक काल 12:19 PM से 1:38 PM तक रहेगा।

सूर्य-चंद्र स्थिति:
आज सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित रहेगा। चंद्रमा 10 दिसंबर सुबह 2:22 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा।