30 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन — किस राशि पर बरसेगी चंद्रमा की कृपा आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जिससे कई राशियों के लिए दिन शुभ अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि (Aries) आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। माता के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थयात्रा की संभावना है। परंतु जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी नए काम या निवेश से फिलहाल बचें। दोपहर के बाद मन में शांति बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
कर्क राशि (Cancer)आज दिन खुशी और मनोरंजन से भरपूर रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि (Leo)कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। कार्यस्थल पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। धैर्य से दिन बिताएं।
कन्या राशि (Virgo)आज किसी विवाद से बचें। पढ़ाई या कार्य में मन कम लगेगा। प्रियजन से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
तुला राशि (Libra)मानसिक तनाव रह सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। गलत निवेश से बचें। माता या जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)नए कार्य या सौदे के लिए दिन शुभ है। भाग्य आपका साथ देगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है। आर्थिक लाभ की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। पारिवारिक मतभेदों से बचें। जीवनसाथी से संवाद बनाकर रखें। तनाव से राहत के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें।
मकर राशि (Capricorn)दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। परिवार में सौहार्द रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पुरानी मनमुटाव दूर होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी को उधार न दें। मानसिक बेचैनी और चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें।
मीन राशि (Pisces)आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नए संपर्क और नेटवर्क बनेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।













