21 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का राशिफल – 21 जून 2025: जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा आज का दिन आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकता है, किन बातों पर आपको सतर्क रहना है और कौन-से मौके आपके लिए शुभ हो सकते हैं, ये जानना बेहद जरूरी है। यहां पढ़ें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल:
मेष (Aries)
मंगल और चंद्रमा की स्थिति अनुकूल है। आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। बिजनेस में लाभ और मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी।
वृषभ (Taurus)
शुक्र और चंद्रमा शुभ फल देंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। पारिवारिक विवाद संभव है, खासतौर पर संपत्ति को लेकर। संयम रखें। दिन के अंत में पारिवारिक यात्रा संभव है।
मिथुन (Gemini)
गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। जॉब चेंज और नई बिजनेस डील के योग बन रहे हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषकर ब्लड प्रेशर को लेकर सतर्क रहें।
कर्क (Cancer)
करियर में चुनौती, लेकिन व्यवसाय में सफलता संभव है। आर्थिक दृष्टि से नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। यात्रा से मन प्रसन्न होगा।
सिंह (Leo)
प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। मित्रों से सहायता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। खान-पान पर संयम रखें।
कन्या (Virgo)
अहम कामों को न टालें। गुरु का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला (Libra)
शुक्र की कृपा से नौकरी व व्यापार में तरक्की मिलेगी। रोमांटिक यात्रा से तनाव दूर होगा। छात्रों के लिए लर्निंग का बेहतर दिन है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
वृश्चिक (Scorpio)
धन खर्च हो सकता है, लेकिन प्रयासों से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जॉब में असमंजस दूर होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ उत्साह से भरी रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी संभव है लेकिन जल्दी सुधार होगा।
मकर (Capricorn)
करियर में प्रगति के संकेत हैं। नए इनकम सोर्स बन सकते हैं। बीपी के मरीज सतर्क रहें। व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लें।
कुंभ (Aquarius)
शनि और गुरु की शुभ दृष्टि से आर्थिक लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces)
करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का योग है, लेकिन तनाव से बचें।