17 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का राशिफल – 17 जून 2025: जानें आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन
मेष (Aries):
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। रिश्तों में मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन माता की तबीयत चिंता बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों से पारिवारिक तनाव संभव है।
वृषभ (Taurus):
जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। कोई पुराना विरोधी फिर सामने आ सकता है, हालांकि वह नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। नई संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है, लेकिन समय अभी अनुकूल नहीं है। आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
मिथुन (Gemini):
पैसे से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन निजी बातों को साझा करने में सावधानी बरतें, धोखा मिलने की आशंका है। छात्रों को मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।
कर्क (Cancer):
कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी और प्रमोशन की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। व्यवसाय को लेकर विदेश यात्रा के योग हैं। दिन कुल मिलाकर प्रोफेशनल दृष्टिकोण से शुभ रहेगा।
सिंह (Leo):
परिवार का सहयोग मिलेगा और विवादों से बचाव होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे मौसमी बीमारी या छोटी दुर्घटना हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
कन्या (Virgo):
नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। बच्चों से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन सरलता का कोई फायदा उठा सकता है। फैसले सोच-समझकर लें।
तुला (Libra):
साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है, ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक (Scorpio):
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
धनु (Sagittarius):
कार्यालय में किसी से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा के योग हैं, जो आगे लाभदायक साबित होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। खान-पान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
मकर (Capricorn):
अचानक आर्थिक नुकसान की आशंका है। धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े साइन न करें। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है।
कुंभ (Aquarius):
कामकाज में दिन अच्छा रहेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है।
मीन (Pisces):
खर्च बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। संतान की चिंता कम होगी। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और पार्ट-टाइम काम की संभावना है।