28 August 2026 Fact Recorder
Rashifal Desk: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। आज श्रावण पूर्णिमा के साथ रक्षाबंधन, संस्कृति दिवस और नारली पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बांधने के लिए दोपहर का समय शुभ माना जाता है। यदि दोपहर का समय उपलब्ध न हो तो प्रदोष काल में भी राखी बांधी जा सकती है।
आज के पंचांग के अनुसार भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो चुकी है, इसलिए रक्षाबंधन के लिए भद्रा का कोई विशेष अड़चन नहीं रहेगी। आइए जानते हैं आज की तिथि, नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और राहुकाल समेत पंचांग की पूरी जानकारी।
आज का पंचांग
- वार: शुक्रवार
- तिथि: श्रावण शुक्ल पूर्णिमा सुबह 9:48 बजे तक, इसके बाद भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा
- योग: अतिगण्ड सुबह 7:28 बजे तक, फिर सुकर्मा योग
- करण: बव सुबह 9:48 बजे तक, इसके बाद बालव रात 9:56 बजे तक और फिर कौलव
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
- सूर्योदय: सुबह 5:57 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:47 बजे
- चंद्रोदय: शाम 6:58 बजे
- चंद्रास्त: आज चंद्रास्त नहीं
- सूर्य राशि: सिंह
- चंद्र राशि: कुंभ
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
- अमृत काल: शाम 7:44 बजे से रात 9:23 बजे तक
आज का राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक
- गुलिक काल: सुबह 7:33 बजे से सुबह 9:10 बजे तक
- यमगंड: दोपहर 3:35 बजे से शाम 5:11 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में स्थित रहेंगे। यह नक्षत्र 29 अगस्त की तड़के 3:13 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा।
- नक्षत्र: शतभिषा
- नक्षत्र स्वामी: राहु
- राशि स्वामी: शनि
- देवता: वरुण देव
- प्रतीक: खाली वृत्त
- स्थान: कुंभ राशि के 6°40’ से 20°00’ तक
शतभिषा नक्षत्र से जुड़ी सामान्य विशेषताओं में कुशाग्र बुद्धि, स्वतंत्र विचार, धैर्य, जिज्ञासा, नेतृत्व क्षमता और समस्याओं को सुलझाने की प्रवृत्ति शामिल मानी जाती है।
Raksha Bandhan 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन बहनों के लिए भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है।
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 27 अगस्त, सुबह 9:08 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त, सुबह 9:48 बजे
- रक्षाबंधन: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा एवं सुख-समृद्धि का संकल्प लेते हैं।













