29 May 2026 Fact Recorder
Rashifal Desk: 29 मई 2026, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आराधना करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र से जुड़ी खास जानकारी।
आज का पंचांग – 29 मई 2026
- संवत: 2083
- माह: ज्येष्ठ
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- तिथि: त्रयोदशी सुबह 9:50 बजे तक, इसके बाद चतुर्दशी
- वार: शुक्रवार
योग और करण
- परिघ योग: अगले दिन प्रातः 4:36 बजे तक, फिर शिव योग
- करण:
- तैतिल – सुबह 9:50 बजे तक
- गरज – रात 10:52 बजे तक, फिर वणिज
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय: सुबह 5:24 बजे
- सूर्यास्त: शाम 7:13 बजे
चंद्रमा का समय
- चंद्रोदय: शाम 5:43 बजे
- चंद्रास्त: 30 मई को प्रातः 4:09 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:51 बजे से 12:46 बजे तक
- अमृत काल: 30 मई प्रातः 3:33 बजे से 5:19 बजे तक
आज के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक
- गुलिकाल: सुबह 7:08 बजे से 8:52 बजे तक
- यमगण्ड: दोपहर 3:46 बजे से शाम 5:29 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज सुबह 10:38 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र प्रारंभ होगा।
स्वाति नक्षत्र की विशेष बातें
- राशि: तुला
- नक्षत्र स्वामी: राहु
- राशि स्वामी: शुक्र
- देवता: वायु देव
- प्रतीक: हवा में झूलता अंकुर
इस नक्षत्र में जन्मे लोग सामान्यतः स्वतंत्र विचारों वाले, बुद्धिमान, शांत स्वभाव और कूटनीति में कुशल माने जाते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता और आत्म-नियंत्रण भी अच्छा होता है।













