Home Breaking इस होली पर इंद्रदेव ने अपना मिजाज बदला, आसमान में काले बादल...

इस होली पर इंद्रदेव ने अपना मिजाज बदला, आसमान में काले बादल छाए, जानें मौसम का ताजा हाल

13 March 2025: Fact Recorder

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल से रविवार तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

हवाएं चलने और बादलों के छाने के कारण प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल और छिटपुट बारिश होने के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में गर्म हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। वर्तमान समय में दिन के तापमान में हर रोज 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच, फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है।