17 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan की लोकप्रियता एक बार फिर वैश्विक मंच पर देखने को मिली है। हाल ही में The Academy (ऑस्कर देने वाली संस्था) ने उनकी फिल्म Om Shanti Om का मशहूर ‘इतनी शिद्दत से’ डायलॉग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।
इस क्लिप के साथ एकेडमी ने कैप्शन में लिखा—“किस्मत की एक बात है, यह कभी चूकती नहीं।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई।
दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब एकेडमी ने शाहरुख को लेकर पोस्ट किया हो। इससे पहले उन्होंने Dilwale Dulhania Le Jayenge को भी अपने ट्रैवल रोमांस थीम वाले पोस्ट में शामिल किया था।
फिल्म Om Shanti Om, जिसे Farah Khan ने निर्देशित किया था, साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में Deepika Padukone ने डेब्यू किया था, जबकि Arjun Rampal, Shreyas Talpade और Kirron Kher भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
एकेडमी की इस पोस्ट पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए, जबकि एक यूजर ने कमेंट किया—“ऑस्कर देने में अभी भी देर नहीं हुई।” वहीं, कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “किंग खान के सामने तो ऑस्कर भी छोटा लगता है।”
इस पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शाहरुख खान की फिल्मों और डायलॉग्स का जादू आज भी दुनियाभर में कायम है।













