Home Haryana sonipat two friends killed tempo bike accident gohana jind highway | सोनीपत...

sonipat two friends killed tempo bike accident gohana jind highway | सोनीपत में एक्सीडेंट में 2 दोस्तों की मौत: टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, काम से जा रहे थे गोहाना, इकलौता बेटा था युवक – Sonipat News

सोनीपत के गोहाना-जींद हाईवे पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाईपास के पास टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मरन

गोहाना के गांव जागसी के रहने वाले परिजनों ने बताया कि दो दोस्त 17 वर्षीय शुभम और 18 वर्षीय आशीष, बाइक पर सवार होकर किसी काम से गोहाना जा रहे थे। जब वे बीडीपीओ कार्यालय के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे टाटा ऐस टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद टेंपो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

टेंपो ने तेज रफ्तार में आकर बाइक को टक्कर मारी

टेंपो ने तेज रफ्तार में आकर बाइक को टक्कर मारी

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

हादसे की पूरी घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह टेंपो ने तेज रफ्तार में आकर बाइक को टक्कर मारी। इस वीडियो के सामने आने के बाद हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल और भी गहरा गया।

मृतक शुभम का फाइल फोटो

मृतक शुभम का फाइल फोटो

दोनों युवक गरीब परिवार से थे। शुभम गांव जागसी के सतबीर का इकलौता बेटा था, जबकि आशीष गांव में जनरल स्टोर चलाता था और अपने परिवार का सहारा था।

आशीष गांव में जनरल स्टोर चलाता था

आशीष गांव में जनरल स्टोर चलाता था

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गोहाना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भेजा। मृतक आशीष के पिता अशोक की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।