Home Haryana Sirsa-dabwali-highway-754-illegal-parking-issue-police-begins-removing-trucks-update | डबवाली में अवैध पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा: भारत माला...

Sirsa-dabwali-highway-754-illegal-parking-issue-police-begins-removing-trucks-update | डबवाली में अवैध पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा: भारत माला हाईवे पर रोजाना 1700 वाहनों की आवाजाही, रेस्ट एरिया नहीं – dabwali News

डबवाली में 6 लेन हाईवे-754 का दृश्य।

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में भारत माला परियोजना के तहत बनाए सिक्स लेन हाईवे-754 पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के कारण लंबे समय से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है

सड़क किनारे खड़े हो रहे ट्रक

शहर के बाइपास के रूप में निर्मित यह हाईवे बेहद व्यस्त रहता है। हर दिन लगभग 17000 से अधिक वाहन इस रोड से गुजरते हैं, लेकिन हरियाणा क्षेत्र के 35 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर कोई भी रेस्ट एरिया उपलब्ध नहीं है। इस कारण ट्रक ड्राइवरों को सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

पिछले वर्ष तीन हादसे हो चुके

पिछले एक साल में इस क्षेत्र में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं। हाल ही में शेरगढ़ टोल के पास खड़े एक ट्रक में गुजरात पुलिस की बोलेरो गाड़ी टकरा गई थी। जिसमें अधिकारियों की जान चली गई। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवरों की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के कारण स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

पार्किंग जोन का निर्माण करवाए प्रशासन

अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहेगी। प्रशासन को चाहिए कि अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करे और हाईवे पर आवश्यक सुविधाओं, जैसे रेस्ट एरिया और पार्किंग जोन का निर्माण करवाए। पुलिस और एनएचएआई को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा, ताकि हाईवे पर सुचारू यातायात सुनिश्चित हो सके।