Home Chandigarh सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

29 May 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk:  चंडीगढ़। सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में पंजाब एवं चंडीगढ़ के राज्यपाल Gulab Chand Kataria से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और इससे जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री नीरज मक्कड़ ने राज्यपाल को बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों में चंडीगढ़ में सहकारिता क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय सहकारिता मंत्री Amit Shah “सहकारिता से समृद्धि” के विजन को साकार करने के लिए देशभर में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से चंडीगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को नई मजबूती मिल सकती है। इसी उद्देश्य से सहकार भारती जुलाई माह में एक सेमिनार आयोजित करने जा रही है। राज्यपाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर मार्गदर्शन देने पर सहमति जताई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नीरज मक्कड़, अंकित जैन, राजीव कुमार गोयल, संजय कोचर, महिला प्रमुख रोजी और नीतू सचदेवा भी उपस्थित रहीं।