हाईवे पर दौड़ रही एक प्राइवेट बस चालक को अचानक चक्कर आने से बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक दंत क्लीनिक में जा घुसी। बस को अनियंत्रित होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि हादसे में बस और क्लीनिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत कई यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बस को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाया।
ट्रेंडिंग वीडियो
बुधवार को रुड़की-हरिद्वार रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस मलकपुर चुंगी की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही प्रेम मंदिर चौक के पास पहुंची तो अचानक बस चालक अमित निवासी लक्सर को चक्कर आ गया, जिससे वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद भी उसने सूझबूझ दिखाते हुए हाईवे पर कार न दौड़ाकर साइड में लगाने की कोशिश की। इस पर बस एक दंत क्लीनिक में जा घु़सी। हादसा होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जबकि क्लीनिक के अंदर डॉक्टर और राहगीरों में हड़कंप मच गया।