Roorkee दुर्घटना समाचार: हाइवे पर ट्रैक्टर -ट्रॉली में कार हिट तीन लोग शामिल हैं जिनमें एक जोड़े घायल हैं – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार सवार दंपती और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने कार को क्रेन के जरिये हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो

नारसन पुलिस चौकी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दंपती बुधिराम अपनी पत्नी सरस्वती निवासी द्वारिका सेक्टर, दिल्ली और कार चालक हर्मन निवासी मुस्लिम मोहल्ला, देहरादून हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

Uttarakhand Road Accident: स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी, एक महिला की मौत, पांच घायल