Home Haryana Rewari Private Hospital CM Flying Raid | रेवाड़ी के निजी अस्पताल में...

Rewari Private Hospital CM Flying Raid | रेवाड़ी के निजी अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड: दो मरीज थे भर्ती, मौके पर नहीं मिला लाईसेंस, सील कर दिया अस्पताल – Rewari News

रेवाड़ी का निजी अस्पताल, जहां सीएम फ्लाइंग ने रेड की।

हरियाणा के रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की ने एक निजी अस्पताल पर रेड की। रेड के दौरान अस्पताल संचालक लाईसेंस व डॉक्टरों की नियुक्ति प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सका। जिस पर टीम ने अस्पताल संचालक को 15 दिन का समय दिया है।

रेवाड़ी के पातुहेड़ा गांव में फार्मेसी की आड़ में क्लीनिक चलने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग से ASI मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डा. अभिषेक राव व ड्रॅग्स कंट्रोलर डा. रजनीश कुमार टीम में शामिल रहे। रेड के समय अस्पताल में दो मरीज भर्ती थे और करीब 10 बेड वहां पर लगे हुए थे। टीम ने अस्पताल संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। जिस पर सीएम फ्लाइंग की ओर से अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं अस्पताल संचालक को 15 दिन के अंदर संचालन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने का नोटिस जारी कर दिया। मरीजों की OPD और IPD का भी कोई रिकॉर्ड भी अस्पताल में नहीं मिला।

रेवाड़ी के निजी अस्पताल में जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम।

रेवाड़ी के निजी अस्पताल में जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम।

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डा. अभिषेक राव ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के साथ वे पातुहेड़ा में चल रहे एक निजी अस्पताल में रेड करने पहुंचे थे। वहां पर अस्पताल संचालक कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। अस्पताल सील किया गया है और नोटिस दिया गया है।