Home Haryana Rewari Farmers Solar Equipment Stolen | रेवाड़ी में 6 किसानों के खेतों...

Rewari Farmers Solar Equipment Stolen | रेवाड़ी में 6 किसानों के खेतों से सोलर उपकरण चोरी: करीब 900 फुट बिजली केबल ले गए, जांच में जुटी पुलिस – Rewari News

हरियाणा के रेवाड़ी में 6 किसानों के खेतों से चोर सोलर ट्यूबवैल से केबल चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों की शिकायत कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के खेत मालिकों से पूछताछ की जा रही है।

रेवाड़ी के पाचौर गांव निवासी भीमसिंह ने बताया कि उसने अपने खेत में सोलर प्लेट ट्यूबवैल कनेक्शन ले रखा है। सुबह खेत में गया तो उसकी सोलर प्लेट व 250 फुट केबल चोरी हुई मिली। वहीं उसके पड़ोसी सूबेनंद के खेत से 100 फुट केबल, आनंद कुमार के खेत से 200 फुट केबल, रामकंवार के खेत से 200 फुट केबल, मुकेश देवी के खेत से 100 फुट केबल तथा नटवर लाल के खेत से भी केबल चोरी हुई मिली। उन्होंने चोरों के बारे में अपने स्तर पर काफी प्रयास कर लिया लेकिन जानकारी नहीं मिली।

नहीं लगा है सुराग हाथ : जोगेंद्र

कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि पीड़ित किसानों की शिकायत पर सोलर उपकरण चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। खेतों को लगने वाले रास्तों पर CCTV तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल चोरों को लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।