Rewari-cyber-police-arrests-three-credit-card-fraud-sbi-impersonation-update | रेवाड़ी में बैंक कर्मचारी बन डेढ़ लाख ठगे: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट का दिया झासा, सीनियर से करवाई कॉन्फ्रेंस कॉल, 3 गिरफ्तार – Bawal News

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 1.50 लाख रुपए की ठगी की थी। वहीं पकड़े गए आरोपियों को पुलिस की टीम न

सीनियर प्रियंका से कॉन्फ्रेंस कॉल करवाई

जानकारी के अनुसार पीड़ित जसवंत नगर कुतुबपुर का रहने वाला है, उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जो अभी एक्टिवेट नहीं हुआ था। 2 मार्च को उसे एक फोन आया। कॉलर ने खुद को एसबीआई बैंक का अजय जोशी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने की बात कही। फिर एक सीनियर प्रियंका से कॉन्फ्रेंस कॉल करवाई और कस्टमर केयर नंबर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया

इसके बाद पीड़ित को क्रेडिट कार्ड से 1,50,347 रुपए की पेमेंट का मैसेज आया। जांच में पता चला कि धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई फर्जी सिम दिल्ली के राजौरी गार्डन के हरिंदर सिंह सेठी ने अपने साथी करनदीप और रेहान के जरिए उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।