Home Haryana Rewari, Ambedkar Jayanti, Celebrations | Shobha Yatra | रेवाड़ी में अंबेडकर जयंती...

Rewari, Ambedkar Jayanti, Celebrations | Shobha Yatra | रेवाड़ी में अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभा यात्रा: श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन, पार्षद ने बाबा साहेब के विचारों को किया याद – Bawal News

रेवाड़ी में भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा निकालते हुए।

भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रेवाड़ी में विशेष आयोजन किए गए। शहर में कई सामाजिक संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली। मूल निवासी संघ ने शहर के बाजारों से होकर विशाल शोभा यात्रा निकाली।

वार्ड तीन के पार्षद प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में संत रविदास मंदिर से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक तक शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्षद प्रवीण चौधरी ने बाबा साहेब के विचारों को याद किया।

हाथ में झंडा लिए और डीजे के साथ शोभा यात्रा निकालते हुए लोग।

हाथ में झंडा लिए और डीजे के साथ शोभा यात्रा निकालते हुए लोग।

भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री बने थे बाबा साहेब

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा शिक्षा और संगठित होने पर जोर दिया। बाबा साहेब का कहना था कि कलम में बहुत ताकत है। शिक्षित बनने से देश पर शासन किया जा सकता है। गौरतलब है कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री बने।

उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया और महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया।