16 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: RCB की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जॉश हेजलवुड को यह अवॉर्ड दिया गया, जबकि उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया। दूसरी ओर रासिख सलाम ने 4 विकेट लेकर LSG की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, फिर भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर Aakash Chopra ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रासिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं मिलना “नाइंसाफी” है।
रासिख ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने Aiden Markram, Ayush Badoni, मुकुल चौधरी और Avesh Khan को आउट किया। वहीं हेजलवुड ने सिर्फ Nicholas Pooran का विकेट लिया, हालांकि वह विकेट बेहद अहम था। हेजलवुड ने 13 डॉट गेंदें डालीं और शुरुआती ओवरों में LSG पर दबाव बनाया। रासिख ने भी 13 डॉट गेंदें फेंकीं।
सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि हेजलवुड ने पावरप्ले में मैच का रुख बदल दिया, इसलिए उन्हें अवॉर्ड मिला। लेकिन बड़ी संख्या में लोग मान रहे हैं कि 4 विकेट लेने वाले रासिख इस सम्मान के असली हकदार थे।
RCB के लिए यह जीत खास रही क्योंकि टीम ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर LSG को हराया। लेकिन जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अब प्लेयर ऑफ द मैच के फैसले की हो रही है।











