Home Entertainment धमाल 4′ पर रवि किशन का बड़ा दावा, बोले- अब कॉमेडी फिल्मों...

धमाल 4′ पर रवि किशन का बड़ा दावा, बोले- अब कॉमेडी फिल्मों का दौर लौटेगा

4 July 2026 Fact  Recorder

Bollywood Desk:  अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले अभिनेता रवि किशन ने फिल्म की सफलता को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों का दौर एक बार फिर लौटेगा।

10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर रवि किशन ने कहा कि दर्शकों का स्वाद समय-समय पर बदलता रहता है और अब एक्शन फिल्मों के बाद कॉमेडी का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों के अनुभव के आधार पर उन्हें विश्वास है कि ‘धमाल 4’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

रवि किशन के मुताबिक, फिल्म की कहानी, संवाद और कॉमिक टाइमिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका कहना है कि फिल्म के सभी कॉमिक सीक्वेंस प्रभाव छोड़ेंगे और इसके गानों को भी दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसी वजह से उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म बड़ी हिट साबित होगी।

फिल्म में रवि किशन एक दिलचस्प पाइरेट (समुद्री डाकू) के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ‘धमाल 4’ के बाद दर्शक उन्हें ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में एक दमदार और बड़े किरदार में देखेंगे।

रवि किशन का मानना है कि यदि ‘धमाल 4’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के लिए एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है।