August 27,2026 Fact Recorder
Rashifal Desk: रक्षाबंधन 2026 भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसकी वजह से लोगों के मन में राखी बांधने के समय और सूतक काल को लेकर सवाल हैं।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने से बचने की परंपरा है। हालांकि, 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में इसके चलते सूतक काल मान्य नहीं होगा और रक्षाबंधन के त्योहार पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सुबह लगेगा चंद्र ग्रहण
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां ग्रहण से जुड़े धार्मिक नियम लागू नहीं होंगे।
कब बांधें राखी?
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए कई शुभ समय बताए गए हैं। पहला शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक और सुबह 9:10 बजे से 10:46 बजे तक भी राखी बांधने का शुभ समय बताया गया है।
राहुकाल का समय
28 अगस्त को राहुकाल सुबह 10:31 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि से पहले राखी बांधना शुभ माना जा सकता है।
रक्षाबंधन पर चौघड़िया
दिन के चौघड़िया में चर का समय सुबह 5:58 से 7:31 बजे, लाभ 7:31 से 9:04 बजे और अमृत 9:04 से 10:37 बजे तक रहेगा। इसके बाद काल 10:37 से 12:10 बजे तक और शुभ 12:10 से 1:43 बजे तक रहेगा।
हालांकि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक परंपराओं को लेकर अलग-अलग पंचांगों में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए स्थानीय पंचांग और परिवार की परंपरा के अनुसार समय निर्धारित करना उचित रहेगा।
अस्वीकरण: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है। इसे किसी वैज्ञानिक तथ्य या निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।













