Home Hindi आर अश्विन ने IPL से संन्यास का ऐलान किया, रिटायरमेंट पोस्ट में...

आर अश्विन ने IPL से संन्यास का ऐलान किया, रिटायरमेंट पोस्ट में बताई बड़ी वजह

आर अश्विन ने IPL से संन्यास का ऐलान किया, रिटायरमेंट पोस्ट में बताई बड़ी वजह

27 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया है। बुधवार सुबह अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए बताया कि वह अब IPL में नहीं खेलेंगे। इससे पहले दिसंबर में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लिया था। अश्विन के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को गहरा झटका लगा है।

अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से IPL डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच भी इसी टीम के लिए खेला। हालांकि, पिछले सीजन में उनका CSK के साथ विवाद चर्चा में रहा था, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर मतभेद सामने आए थे। माना जा रहा है कि रिटायरमेंट के पीछे CSK से नाराजगी भी एक वजह हो सकती है।

अपने रिटायरमेंट पोस्ट में अश्विन ने लिखा –
“खास दिन और एक नई शुरुआत। कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत लाता है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा सफर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन दुनिया की अन्य लीगों में खेलने का मेरा सफर यहीं से शुरू होता है। इतने सालों की यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई का धन्यवाद। आगे जो भी है, उसका पूरा आनंद लेने के लिए उत्सुक हूं।”

अश्विन के बयान में खास बात यह रही कि उन्होंने न तो एमएस धोनी का जिक्र किया और न ही सीधे तौर पर CSK फ्रेंचाइजी का नाम लिया, जिससे रिटायरमेंट के कारणों पर अटकलें और बढ़ गई हैं।