Puran’s sixer made the fan’s head burst…VIDEO | पूरन के छक्के से फैन का सिर फटा..VIDEO: इकाना में LSG vs GT मैच में सपा कार्यकर्ता पोस्टर लेकर पहुंचे, बोले- थैंक्यू अखिलेश भैया – Lucknow News

IPL का 26वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। LSG ने GT को 6 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। फैंस भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमे। मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर घरेलू टीम को दर्शकों ने चीयर्स किया।

.

वहीं फैंस का कहना था कि पूरन के छक्के देखकर टिकट के पैसे वसूल हो गए। कुछ स्कूली बच्चों ने गुजरात के कैप्टन शुभमन गिल को सपोर्ट किया। सपा कार्यकर्ता पोस्टर लेकर इकाना स्टेडियम में पहुंचे। पोस्टर पर लिखा था- थैंक्यू अखिलेश भैया फॉर गिविंग अस इकाना स्टेडियम। फैंस अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। देखिए VIDEO…