Punjab Ludhiana Teenager Suicide Suspicious Circumstances News| Ludhiana Minor Girl Suicide Case Update | लुधियाना में किशोरी की मौत: टयूशन से लौटी बहन ने देखा फंदा से लटकता शव,घर में थी अकेली,गांव गए माता-पिता – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। किशोरी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। किन कारणों से उसकी मौत हुई इस बारे अभी पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे किशोरी का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

.

मृतक किशोरी की पहचान अंजली निवासी निशांत बाग गांव भट्टियां के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अंजली का शव फंदे से उतार कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

माता-पिता गए है गांव,ट्यूशन से लौटी बहन ने देखा लटकता शव

जानकारी मुताबिक पुलिस पड़ताल में पता चला है कि अंजली मूलरुप से उतर प्रदेश की रहने वाली है। उसके माता-पिता गांव गए हुए है। पुलिस मुताबिक मृतका अंजली की बहन ट्यूशन गई हुई थी और पीछे से अंजली ने फंदा लगा लिया।

बहन ने ट्यूशन से रात को घर आकर देखा तो अंजली का शव लटकता देख शोर मचाया। मोहल्ले के लोगों ने इक्कट्ठे होकर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। अंजली के शव को फंदे से उतार पुलिस ने कब्जे में लिया। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है। आज शुक्रवार को अंजली के माता-पिता के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवा शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।