Home Hindi केरल में सीएम चेहरे पर देरी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने...

केरल में सीएम चेहरे पर देरी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना

11 May 2026 Fact Recorder

National Desk: केरल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री चयन में हो रही देरी पर टिप्पणी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने पलटवार किया है।

रमेश चेन्निथला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को याद रखना चाहिए कि बीजेपी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री का नाम तय करने में करीब 50 दिन लगाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी ही पार्टी का राजनीतिक इतिहास भूल गए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से फैसले लेती है और सभी नेताओं व विधायकों से राय लेने के बाद ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी एक व्यक्ति की तानाशाही नहीं चलती, जबकि बीजेपी में सभी फैसले शीर्ष नेतृत्व ही करता है।

चेन्निथला ने आरोप लगाया कि बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही अंतिम निर्णय लेते हैं, जबकि कांग्रेस सामूहिक चर्चा और सहमति की प्रक्रिया को महत्व देती है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने केरल में पर्यवेक्षकों को भेजकर विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। सन्नी जोसेफ, वी.डी. सतीशन, के.सी. वेणुगोपाल समेत कई नेताओं से राय ली गई है और अब अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने भरोसा जताया कि पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर निर्णय ले लेगी