Home Business PM मोदी का ‘14 पॉइंट’ संदेश: तेल बचाने से लेकर सोना खरीदने...

PM मोदी का ‘14 पॉइंट’ संदेश: तेल बचाने से लेकर सोना खरीदने तक, देशवासियों से की खास अपील

11 May 2026 Fact Recorder

Business Desk:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने ऊर्जा बचत, घरेलू पर्यटन, लोकल प्रोडक्ट्स और फ्यूल की खपत कम करने जैसे कई मुद्दों पर सुझाव दिए। पीएम ने इसे “राष्ट्रीय हित” से जुड़ा कदम बताया।

पीएम मोदी ने क्या करने की अपील की?

1. वर्क फ्रॉम होम अपनाएं

प्रधानमंत्री ने कंपनियों और दफ्तरों से कोविड काल की तरह फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।

2. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें

जहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हैं, वहां लोगों से निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट चुनने की अपील की गई।

3. इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें

जिन लोगों के पास EV यानी इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की जगह EV का ज्यादा उपयोग करने को कहा गया।

4. माल ढुलाई के लिए रेलवे चुनें

पीएम मोदी ने भारी सामान की ढुलाई के लिए सड़क मार्ग की बजाय रेलवे को प्राथमिकता देने की सलाह दी, ताकि ईंधन की बचत हो सके।

5. भारत में ही घूमने जाएं

प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेश यात्रा कम कर देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की।

6. कार पूलिंग अपनाएं

जहां निजी वाहन जरूरी हों, वहां कार पूलिंग के जरिए फ्यूल की खपत कम करने की बात कही गई।

7. लोकल प्रोडक्ट खरीदें

जूते, बैग, एक्सेसरीज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत में बने सामान खरीदने पर जोर दिया गया।

8. खेती में सोलर पंप इस्तेमाल करें

किसानों से डीजल पंप की जगह सोलर-पावर्ड सिंचाई पंप अपनाने की अपील की गई।

9. जिम्मेदार जीवनशैली अपनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि कठिन समय में जिम्मेदार व्यवहार भी देशभक्ति का हिस्सा है।


किन चीजों से बचने को कहा गया?

10. विदेश यात्रा टालें

प्रधानमंत्री ने कहा कि गैर-जरूरी विदेश यात्राएं और छुट्टियां फिलहाल टाल देनी चाहिए।

11. विदेश में शादी करने से बचें

डेस्टिनेशन वेडिंग्स के बढ़ते ट्रेंड पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से भारत में ही शादी समारोह आयोजित करने की अपील की।

12. गैर-जरूरी सोना न खरीदें

पीएम मोदी ने एक साल तक अनावश्यक गोल्ड खरीदारी कम करने को कहा, ताकि आयात और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटे।

13. पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें

उन्होंने नागरिकों से बेवजह गाड़ी इस्तेमाल न करने और ईंधन बचाने का आग्रह किया।

14. आयातित फ्यूल पर निर्भरता घटाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विदेशी ईंधन पर निर्भरता कम करनी होगी और ऊर्जा बचत को आदत बनाना होगा।

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है जब वैश्विक तनाव के कारण तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकार का मानना है कि यदि लोग छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा दोनों को मजबूती मिल सकती है।