Home Business Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में...

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

27 May 2026 Fact Recorder 

Business Desk:  सरकारी तेल कंपनियों Indian Oil Corporation, Bharat Petroleumऔर Hindustan Petroleum ने बुधवार, 27 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले दो हफ्तों में चार बार कीमतें बढ़ने के बाद आज की स्थिरता आम लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।

पिछले दिनों लगातार बढ़े थे दाम

बीते दो हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई थी।

  • 15 मई को करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई
  • 19 मई को लगभग 90 पैसे दाम बढ़े
  • 23 मई को पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 महंगा हुआ
  • 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर बढ़ा

इसके बाद आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
Delhi102.1295.20
Mumbai111.2197.83
Kolkata113.5199.82
Chennai107.7799.55
Lucknow102.0599.28
Dehradun100.2097.10
Jaipur112.6697.78
Patna112.7099.87
Chandigarh101.5389.63
Bhopal114.6599.74
Raipur107.96101.17

SMS से ऐसे पता करें अपने शहर का रेट

घर बैठे SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम पता किए जा सकते हैं।

  • IOC ग्राहक 9224992249 पर RSP लिखकर SMS भेजें
  • BPCL ग्राहक 9223112222 पर संदेश भेज सकते हैं
  • HPCL ग्राहक 9222201122 पर HPPRICE लिखकर रेट जान सकते हैं

सिटी कोड संबंधित तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।