Home Entertainment Peddi: राम चरण की फिल्म ने रिलीज से पहले खेला बड़ा दांव,...

Peddi: राम चरण की फिल्म ने रिलीज से पहले खेला बड़ा दांव, अब Hombale Films के साथ मिलकर करेगी बड़ा धमाका

14 May 2026 Fact Recorder 

Bollywood Desk:  साउथ सुपरस्टार Ram Charan अपनी आगामी फिल्म Peddi को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इससे पहले मेकर्स प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर बड़े कदम उठा रहे हैं।

हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Hombale Films, जिसने KGF और Kantara जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रोड्यूस किया था, अब ‘पेड्डी’ की ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन संभालेगी। मेकर्स का मानना है कि इससे फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में बड़ा फायदा मिल सकता है।

फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया कि होम्बाले फिल्म्स भारतीय कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के मिशन के साथ ‘पेड्डी’ के जरिए अपनी नई शुरुआत कर रहा है।

इससे पहले खबर थी कि Jio Studios फिल्म को हिंदी और तेलुगु में डिस्ट्रीब्यूट करेगा। ऐसे में मेकर्स ने घरेलू और विदेशी दोनों मार्केट के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर ली है।

राम चरण के लिए यह फिल्म बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म Game Changer बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। वहीं, RRR की बड़ी सफलता के बाद फैंस को उनकी अगली हिट का इंतजार है।

फिल्म में Janhvi Kapoor भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं, बल्कि बड़े स्केल पर बनाई गई इमोशनल और मास एंटरटेनर फिल्म होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स की यह नई रणनीति बॉक्स ऑफिस पर कितना असर दिखाती है।