Home Punjabi On booking UK Delight package, you will be able to watch international...

On booking UK Delight package, you will be able to watch international matches at Lord’s Cricket Ground | यूके डिलाइट पैकेज की बुकिंग पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंटरनेशनल मैच देख सकेंगे – Ludhiana News

.

शहर के लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस वाली ट्रिप्स प्लान करने में मदद करने के लिए रविवार को हयात रीजेंसी में दैनिक भास्कर और थॉमस कुक की ओर से ग्रैंड ट्रैवल मेला को आयोजित किया गया। हाल ही, थॉमस कुक ने इंटरनेशनल पैकेज में 8 रातों और 9 दिनों का यूके डिलाइट टूर प्लान इंट्रोड्यूस किया है, जो मैनचेस्टर से शुरू होता है।

इस टूर में ग्लास्गो, एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड जैसे कई स्थानों से होते हुए लंदन लेकर जाएंगे।इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत है कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच देख सकेंगे। प्रति व्यक्ति 3 लाख 60 हजार रुपए के करीब का खर्च होगा।

डेस्टिनेशंस में यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, बाली, दुबई, विएतनाम, भूटान के अलावा चारधाम यात्रा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की किफायती डील्स की जानकारी दी गई। थॉमस कुक के पंजाब राज्य के सीनियर मैंनेजर अनिल ने बताया कि एक्सपर्ट टूर मैनेजर्स ने लोगों को टूर पैकेज की जानकारी दी। लोगों की फैमिली, बजट और जरूरत के अनुसार टूर पैकेज में बदली भी करने का विकल्प मौजूद हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल वियतनाम अधिक डिमांड में था। प्रति व्यक्ति खर्चा करीब 3 लाख 60 हजार रुपए होगा। अब बाकू व जॉर्जिया भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की वजह से अधिक डिमांड में है। बुजुर्ग हेलिकॉप्टर पैकेज को वरीयता दे रहे: टूर ऑपरेटर्स का कहना है कि कुछ समय से धार्मिक यात्राएं बढ़ी है। इसमें अब बुजुर्ग ही नहीं यूथ भी अच्छी संख्या में जाने लगे हैं। 55 से 60 वर्ष के सदस्य हेलिकॉप्टर से चारधाम यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

महज 4 से 5 दिनों में परिवार बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर रहे हैं। हेलिकॉप्टर टूर का पैकेज दो लाख रुपए से शुरू होता है। समय बचने से यह काफी पसंद किया जा रहा है। बर्फबारी, शिकारा राइड और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए कश्मीर जाने वालों की संख्या अब भी अच्छी बनी हुई है।

थॉमस कुक के सेंट्रल एंड ईस्ट सेल्स हेड विक्रम सिंह का कहना है कि इस बार कश्मीर सबसे ज्यादा बुक होने वाला डेस्टिनेशन बन गया है। विभिन्न जगहों की सुविधाएं और इसके लिए क्या तैयारी की जाना चाहिए यह भी एक्सपर्ट ने बताया। भास्कर के पाठकों के लिए लकी ड्रॉ भी निकाला गया।

डोमेस्टिक टूर पैकेज {भूटान {ट्रिप ड्यूरेशन : 5 नाइट/6 डे {अट्रेक्शन पॉइंट भूटान की ट्रिप में पहले 2 दिन थिम्फू में बुद्ध डोरडेन्मा में बैठे हुए बुद्ध की सबसे बड़ी (51.5 मीटर) की मूर्ति है। पुनाखा के रास्ते में दोचुला दरें देख सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पारो की वास्तुकला दुनिया के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है। {

कब जाएं: मार्च से जून {स्टार्टिंग पॉइंट : पारो {प्रति व्यक्ति खर्चा: 80 हजार (टैक्स अलग से शामिल होगा) {नॉर्थ ईस्ट डिलाइट विद पेलिंग {ट्रिप ड्यूरेशन : 7 डे/6 नाइट {अट्रेक्शन पॉइंट गंगटोक में त्सोम्गो झील देख सकते हैं। पेलिंग में दराप गांव, रिम्बी वॉटर फॉल, खेचेयोपलरी झील, कंचनजंगा वॉटर फॉल से लेकर दार्जिलिंग में टाइगर हिल, ::घूम मॉनेस्ट्री, तिब्बती शरणार्थी स्वयं सहायता केंद्र भी देख सकते हैं। {कब जाएं: मार्च से अक्टूबर {स्टार्टिंग पॉइंट बागडोगरा {प्रति व्यक्ति खर्चा करीब 75 हजार (टैक्स अलग से शामिल) {स्पीरिचुअल सर्किट {ट्रिप ड्यूरेशन: 6डे 15 नाइट {अट्रेक्शन पॉइंट हाल ही में सरकार ने चार धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ हेलिकॉप्टर से लेकर जाएंगे। मंदिरों में स्पेशल पूजा भी करवा सकेंगे। {कब जाएं: मई-जून और अक्टूबर- नवम्बर स्टार्टिंग पॉइंट: देहरादून {प्रति व्यक्ति खर्चा करीब सवा 2 लाख (टैक्स अलग से शामिल होगा)