Home Hindi दिल्ली को Narendra Modi की 33,500 करोड़ की सौगात, पिंक और मैजेंटा...

दिल्ली को Narendra Modi की 33,500 करोड़ की सौगात, पिंक और मैजेंटा लाइन के नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू

09 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  Narendra Modi ने International Women’s Day के अवसर पर राजधानी Delhi को 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा सरोजिनी नगर स्थित सरकारी आवास परिसर में महिला आवंटियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं।

प्रधानमंत्री ने Delhi Metro Rail Corporation की पिंक और मैजेंटा लाइन के दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और करीब 9.9 किलोमीटर लंबा दीपाली चौक–मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 18,300 करोड़ रुपये बताई गई है।

इन नए मेट्रो कॉरिडोर से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क सहित कई इलाकों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मेट्रो के नए सेक्शन शुरू होने से राजधानी के लाखों लोगों का रोज़ाना का सफर पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा, खासकर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं बल्कि पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के चरण 5-A विस्तार के तहत लगभग 16.10 किलोमीटर लंबे तीन नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी। इनमें आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक के कॉरिडोर शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार एक आधुनिक और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और ये परियोजनाएं शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ लोगों की जिंदगी को और आसान बनाएंगी।