Mussoorie News Tourist कार ने शून्य प्वाइंट के पास आग पकड़ ली, छह लोग केम्पी फॉल से लौट रहे थे – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

मसूरी शहर के कैंपटी रोड पर रविवार को पर्यटक वाहन में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर घटना स्थल पर पहुंचे और बामुश्किल आग बुझाई।

ट्रेंडिंग वीडियो

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा, इसी दौरान वाहन चालक ने सवारी को उतार कर वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कार में आग की लपटें तेज हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे।

Tehri Accident: नरेंद्रनगर मार्ग पर एक्टिवा खाई में गिरी, मां-बेटी और दो बच्चे थे सवार, एक महिला की मौत