Home Haryana Murder In Panipat; Kaithal| Village Deod Kheri| Haryana | पानीपत में दिनदहाड़े...

Murder In Panipat; Kaithal| Village Deod Kheri| Haryana | पानीपत में दिनदहाड़े फार्मा कंपनी मैनेजर का मर्डर: बाइक पर सवार होकर जा रहा था, बदमाशों ने रास्ता रोका, चाकू लगने से दिल फटा – Panipat News

पानीपत शहर में चांदनीबाग थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन दहाड़े फार्मा कंपनी के मैनेजर की हत्या कर दी गई। दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक की बाइक का रास्ता रोका। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया गया। मौके पर छाती पर चाक

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में मामले की जानकारी जुटाती हुई पुलिस।

सिविल अस्पताल में मामले की जानकारी जुटाती हुई पुलिस।

दो बेटों का पिता था रामनिवास

जानकारी देते हुए रघुबीर सिंह ने बताया कि वह कैथल के गांव डियोड खेड़ी का रहने वाला है। उसका भतीजा रामनिवास (42) था। जो पानीपत में रिसालू रोड स्थित एक फार्मा कंपनी में बतौर मैनेजर पिछले करीब 8 साल से काम करता था। रोजाना की तरह वह सुबह घर से पानीपत काम पर पहुंचा।

दोपहर को पुलिस ने उसकी हत्या होने की सूचना दी। रघुबीर ने बताया कि रामनिवास ने कभी परिवार वालों से किसी से भी कोई रंजिश होने की बात नहीं बताई। वह दो बच्चों का पिता था। जिनमें बड़ा बेटा करीब 10 साल का है। जबकि छोटा बेटा 11 माह का है। वह एक भाई व एक बहन से बड़ा था।