26 May 2026 Fact Recorder
Education Desk: University of Mumbai आज 26 मई 2026 को अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। यह मेरिट लिस्ट सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी। जिन छात्रों ने 2026-27 सत्र के लिए आवेदन किया है, वे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट Mumbai University Admission Portal पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट देखने के लिए:
- वेबसाइट पर जाएं
- UG Admission Merit List लिंक पर क्लिक करें
- अपना कॉलेज और कोर्स चुनें
- स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी
- चाहें तो उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू की थी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 दोपहर 1 बजे तक थी।
अलग-अलग कोर्सों के लिए पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
- BA कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी
- BSc के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं अनिवार्य
- MSc में प्रवेश के लिए BSc में कम से कम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक
पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा?
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को 27 मई से 29 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक:
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फीस भुगतान
की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट की तारीखें
- दूसरी मेरिट लिस्ट: 30 मई 2026 शाम 7 बजे
- दूसरी सूची के बाद प्रवेश प्रक्रिया: 1 जून से 3 जून
- तीसरी मेरिट लिस्ट: 4 जून 2026 शाम 7 बजे
- अंतिम एडमिशन प्रक्रिया: 5 जून से 9 जून
विश्वविद्यालय में नई कक्षाएं 13 जून 2026 से शुरू होंगी।













