कन्या राशि में चंद्रमा, जानें आज का दिन करियर, सेहत और रिश्तों के लिए कैसा रहेगा

Friday, 06 February 2026 Fact Recorder

Rashifal Desk:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। किसी के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आएगा, तो किसी को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज चंद्रमा आपके छठे भाव में स्थित है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में दिन लाभदायक रह सकता है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

चंद्रमा पंचम भाव में रहेगा। मेहनत के अनुसार परिणाम कम मिल सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा। वाणी और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। पढ़ाई, कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। खान-पान में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। मन में कई विचार चल सकते हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी। वाद-विवाद से बचें। माता या जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यात्रा के योग हैं, लेकिन पानी से जुड़ी जगहों से दूरी बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

चंद्रमा तृतीय भाव में रहेगा। आज नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। मित्रों और परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में काम करने से फिलहाल बचें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। आपकी मधुर वाणी आपको सफलता दिला सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। हालांकि, अचानक खर्च बढ़ सकता है। संतान से जुड़ी जरूरतों पर धन खर्च संभव है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ा रहेगा। नए संबंध बन सकते हैं। व्यापार में सफलता और लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और कोई नया रिश्ता भी शुरू हो सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। खर्च बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। पिता से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान में संयम रखें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। करियर के लिहाज से दिन शुभ है। व्यापार में बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं। खर्च बढ़ सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। मानसिक तनाव और अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी विवाद में न उलझें। ईश्वर की आराधना से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। साझेदारी में काम करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।