Home Health Navapur में बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा: 1.40 लाख मुर्गियां मारने का...

Navapur में बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा: 1.40 लाख मुर्गियां मारने का आदेश, 5 किमी तक बफर जोन घोषित

01 May 2026 Fact Recorder

National Desk:  महाराष्ट्र के Navapur इलाके में बर्ड फ्लू का खतरा गंभीर होता जा रहा है। Nandurbar जिले के इस क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए करीब 1 लाख 40 हजार मुर्गियों को मारने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, नवापुर तालुका के तीन पोल्ट्री फार्म से लिए गए सैंपल Indore की लैब में जांच के लिए भेजे गए थे, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रशासन ने संक्रमित फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को भी खत्म करने का फैसला लिया है। इस दायरे में छह पोल्ट्री फार्म शामिल हैं, जहां कुल 1.40 लाख मुर्गियां हैं। इनको वैज्ञानिक तरीके से मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 3 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और 5 किलोमीटर तक बफर जोन घोषित किया है। साथ ही इलाके के सभी पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि नवापुर में करीब 10 लाख मुर्गियां हैं, जिससे संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। लापरवाही बरतने वाले पोल्ट्री संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अंडे और चिकन के सेवन को लेकर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही आसपास के जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।