27 July 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत उर्फ बिल्ला को इंडोनेशिया के जकार्ता से प्रत्यर्पण (Extradition) के जरिए भारत लाकर पंजाब पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने पहले रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। इसके बाद इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे जकार्ता में ट्रैक किया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आरोपी को भारत लाया गया।
पुलिस के मुताबिक, जोबनजीत बिल्ला के खिलाफ हत्या समेत चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य मामलों से जुड़े अहम सुराग जुटाने में लगी हुई है।
सरकार ने इसे संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने में छिपने नहीं दिया जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













