15 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली सिटी सेंटर में बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, युवती के गिरने के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन और बैग भी बरामद किया गया है।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है और वह अंबाला की रहने वाली बताई जा रही है।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिक जानकारी सामने आने पर खबर अपडेट की जाएगी।













