Home Entertainment Mahesh Babu Net Worth: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ से पहले जानें महेश...

Mahesh Babu Net Worth: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ से पहले जानें महेश बाबू की कुल संपत्ति, आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन

7 August 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले महेश बाबू की संपत्ति, लग्जरी लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

244 करोड़ रुपये बताई जाती है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू की कुल संपत्ति करीब 244 करोड़ रुपये है। उन्हें दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 80 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्मों के अलावा विज्ञापन, निवेश और विभिन्न बिजनेस वेंचर भी उनकी आय का बड़ा स्रोत हैं।

हैदराबाद में है आलीशान बंगला

महेश बाबू का हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक शानदार बंगला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस लक्जरी घर में स्विमिंग पूल, आधुनिक जिम, बड़ा गार्डन और कई प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसका इस्तेमाल वे प्रोफेशनल और निजी यात्राओं के लिए करते हैं।

लग्जरी वैनिटी वैन और कई बिजनेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू के पास करीब 6.2 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी वैनिटी वैन भी है, जिसमें बेडरूम, मीटिंग एरिया, एंटरटेनमेंट सिस्टम और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, वह अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ GMB Entertainment प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। इसके साथ ही वह एक मेंसवियर ब्रांड और AMB Cinemas मल्टीप्लेक्स चेन के भी मालिक हैं।

महंगी कारों का शानदार कलेक्शन

महेश बाबू के गैराज में कई लग्जरी कारें शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं—

  • ऑडी R8
  • रेंज रोवर वोग
  • टोयोटा लैंड क्रूजर
  • लेम्बॉर्गिनी गैलार्डो
  • मर्सिडीज-बेंज E-क्लास
  • ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी

‘वाराणसी’ में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगे। करीब 1200 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।