Home Entertainment बिग बॉस खत्म होने से पहले तान्या मित्तल की लगी लॉटरी, एकता...

बिग बॉस खत्म होने से पहले तान्या मित्तल की लगी लॉटरी, एकता कपूर ने किया टीवी शो का ऑफर

बिग बॉस खत्म होने से पहले तान्या मित्तल की लगी लॉटरी, एकता कपूर ने किया टीवी शो का ऑफर

24 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Entertainment Desk: ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का सितारा बुलंदियों पर है। शो के शुरुआत से ही उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है। सलमान खान के इस रियलिटी शो को खत्म होने में अब सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं, लेकिन इससे पहले ही तान्या के लिए एक बड़ा सरप्राइज सामने आया है—जिसने घरवालों और दर्शकों दोनों को चौंका दिया है।

रविवार, 23 नवंबर के वीकेंड का वार एपिसोड में टीवी की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर एक खास घोषणा करते हुए शो में नजर आएंगी। इस बार वह खाली हाथ नहीं आईं, बल्कि उन्होंने तान्या मित्तल को उनके करियर का पहला टीवी शो ऑफर किया है। तान्या इस मौका पाकर बेहद खुश दिखीं और उन्होंने इसे “सपने के सच होने जैसा” बताया।

वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान, एकता कपूर का स्टेज पर स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एकता ने बताया कि वह एक नया ऐप लॉन्च कर रही हैं और अपने नए प्रोजेक्ट के लिए दो लोगों को कास्ट करना चाहती हैं—पहले अमाल मलिक और दूसरी “दुनिया पित्तल दी!” कहकर उन्होंने तान्या मित्तल का नाम लिया।

सलमान खान ने भी इस मौके पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और तान्या के रोल को लेकर हंसते हुए कहा, “लेकिन ये गरीब लड़की का रोल है… कैसे अदा करोगी?” इस पर सभी हंस पड़े।

एकता कपूर का यह ऑफर तान्या के लिए बड़ा करियर-ब्रेक माना जा रहा है। शो की बात करें तो ‘बिग बॉस 19’ रोजाना रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है और 10 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है।