Home Haryana Kotak Mahindra Bank घोटाला: बिचौलिया गिरफ्तार, 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

Kotak Mahindra Bank घोटाला: बिचौलिया गिरफ्तार, 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

27 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा के पंचकूला में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार देर रात इस मामले में बिचौलिये रजत डहरा को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के दो अलग-अलग बैंक खातों में 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आई, जिसे उसने आगे कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। ये लेन-देन 2020 से 2025 के बीच किए गए, जिनकी अब गहन जांच की जा रही है।

इससे पहले मामले में Kotak Mahindra Bank के सेक्टर-11 शाखा के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार राघव को भी गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, हालांकि बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

एसीबी के अनुसार, यह मामला नगर निगम की फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े करीब 145 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने बैंक और नगर निगम से संबंधित दस्तावेज और खातों के स्टेटमेंट जब्त किए हैं।

जांच के दौरान यह भी आशंका जताई गई है कि इस घोटाले में कई अन्य लोग और बैंक कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब जाली दस्तावेज, नकली मुहरों और अन्य सबूतों की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

एसीबी की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।