Home Punjabi Kapurthala Daughter In Law Beaten Dowry News Update | कपूरथला में दहेज...

Kapurthala Daughter In Law Beaten Dowry News Update | कपूरथला में दहेज के लिए बहू को पीटा: बोली- ससुर ने की अश्लील हरकतें, पति, सास, ननद समेत 4 पर FIR – Kapurthala News

कपूरथला में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना कबीरपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता मनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी शाहकोट जालंधर के गांव कोटली गाजरा निवासी मंगा के साथ हुई थी।

.

शादी के बाद से ही पति मंगा, ससुर जीता, सास गुरमीतो और ननद सीमा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के मुताबिक कई बार समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी नहीं माने।पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं।

परेशान होकर पीड़िता ने थाना कबीरपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच में सभी आरोप सही पाए। इसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।