Home Haryana Kaithal |got| many gifts| in budget| update | कैथल को बजट में...

Kaithal |got| many gifts| in budget| update | कैथल को बजट में मिली कई सौगातें: शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बागबानी मिशन चलेगा – Kaithal News

कैथल जिले को प्रदेश सरकार के बजट में कई सौगातें मिली हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि और बागबानी जैसे क्षेत्रों को इनसे काफी लाभ होगा। बजट के अनुसार कैथल में बागबानी मिशन चलाया जाएगा। अभी ति जिला इस सुविधा से बाहर था। अन्य कई जिलों में ये मिशन पहले से चल

शिक्षा क्षेत्र में सुधार

शिक्षा के क्षेत्र में भी कैथल को काफी फायदा होगा। गुहला में मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को इसमें परिवर्तित किया जाएगा। मॉडल संस्कृति स्कूलों की तर्ज पर जिले के किसी एक सरकारी कॉलेज के माडॅल संस्कृति महाविद्यालय का दर्जा मिलेगा।

50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट

नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा व 50 बेड का क्रिटिकल केयर युनिट खुलेगा। इससे जिले मे शिशु व रो मृत्यु दर में कमी आएगी। लोगों को न के बराबर दाम पर स्वास्थ्य सेवाएं यहां उपलब्ध करवाई जाएंगी। एचएसआईआईडीसी नई दिल्ली को अस्पताल व डिस्पेंसरी बनाने के लिए रियायती दरों पर भूमि दी जाएगी।

नगरपालिकाओं में बढ़ाए जाएंगे उपकरण

जिले की सभी नगरपालिकाओं में सफाई व अन्य कार्यों में प्रयाग के लिए उपकरण बढ़ाए जाएंगे। इससे कर्मचारियों को काम करने में आसानी होगी। जिले में कलायत, पूंडरी, राजौंद, सीवन व चीका नगरपालिका हैं। उपकरण बढ़ने से कर्मचारियों को फायदा तो होगा ही, साथ में काम में भी तेजी आएगी।