Home Haryana Jind safidon youth suicide hanging | जींद में युवक ने किया सुसाइड:...

Jind safidon youth suicide hanging | जींद में युवक ने किया सुसाइड: कमरे में फांसी के फंदा पर लटका मिला शव; नहीं हुई थी शादी – Jind News

जींद में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी पर भी आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सफीदों की शिव कॉलोनी के 21 वर्षीय शुभम ने सुबह 3 बजे के करीब मकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने सुबह देखा तो मृतक लोहे के गाटर के साथ बनाए गए फंदे से झूल रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

अविवाहित था शुभम

पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम के शव को फांसी के फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। शुभम अविवाहित था। सफीदों शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक शुभम के माता-पिता ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।