Home Haryana jhajjar-Bahadurgarh-Badli-kmp-highway-robbery-kidnapping-case-one-arrest-update | बहादुरगढ़ में केएमपी हाईवे पर अपहरण करने वाला काबू: चलती...

jhajjar-Bahadurgarh-Badli-kmp-highway-robbery-kidnapping-case-one-arrest-update | बहादुरगढ़ में केएमपी हाईवे पर अपहरण करने वाला काबू: चलती गाड़ी में गोली मारकर व्यक्ति से की थी लूट, 5 अन्य फरार – bahadurgarh (jhajjar) News

झज्जर जिले की बादली पुलिस ने केएमपी हाईवे पर हुई लूट और अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के बाड़ गुर्जर निवासी हरेंद्र के रूप में हुई है। कोर्ट ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। घटना 8 मार्च की रा

बादली के पास रोकी थी कार

जानकारी के अनुसार राजस्थान के नीमका थाना क्षेत्र के नांगल गांव का रहने वाला कोसेंद्र केएमपी हाईवे से होकर सोनीपत जा रहा था। बादली के पास पहुंचते ही पीछे से आई एक गाड़ी ने उसकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने कोसेंद्र की चलती गाड़ी में गोली चलाई। इसके बाद बदमाशों ने कोसेंद्र का अपहरण कर लिया। उसे एक सुनसान जगह ले जाकर 40 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए।

5 फरार आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बादली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में कुल 6 आरोपी शामिल हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।